V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मड़ाई करते समय गेहूं में लगी आग,थ्रेसर समेत ट्रैक्टर भी जला आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलसा,

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के स्वरूप पुर गांव में दोपहर करीब 12बजे गेहूं की मड़ाई करते समय अचानक थ्रेशर में आग लग गई और क्षण भर में थ्रेसर और ट्रैक्टर समेत करीब डेढ़ सौ बोझ गेहूं जलकर राख हो गया आग बुझाने का प्रयास करते समय एक मजदूर भी झुलस गया । घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था न होने और तेज पछुआ हवा के कारण आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करना पड़ा। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को लगातार फोन किया गया किंतु कोई समय पर नहीं पहुंच सका। क्षेत्र के गौरा गॉव के निवासी कमलाकांत मिश्र ने अपना खेत स्वरूपपुर गॉव के फूलचंद्र पटेल को बंटाई पर दिया है।बुधवार की दोपहर धीरज कुमार पटेल के ट्रैक्टर से वह मड़ाई कर रहे थे।तभी अचानक थ्रेशर में आग लग गयी और क्षणभर में करीब 150 बोझ गेहूं समेत थ्रेशर और ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया।घटना स्थल पर आग बुझाने की व्यवस्था न होने व तेज पछुआ हवा के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। आगजनी की घटना से किसान और ट्रैक्टर स्वामी का भारी नुकसान हुआ है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के स्वरूप पुर गांव में दोपहर करीब 12बजे गेहूं की मड़ाई करते समय अचानक थ्रेशर में आग लग गई और क्षण भर में थ्रेसर और ट्रैक्टर समेत करीब डेढ़ सौ बोझ गेहूं जलकर राख हो गया आग बुझाने का प्रयास करते समय एक मजदूर भी झुलस गया । घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था न होने और तेज पछुआ हवा के कारण आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करना पड़ा। फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को लगातार फोन किया गया किंतु कोई समय पर नहीं पहुंच सका। क्षेत्र के गौरा गॉव के निवासी कमलाकांत मिश्र ने अपना खेत स्वरूपपुर गॉव के फूलचंद्र पटेल को बंटाई पर दिया है।बुधवार की दोपहर धीरज कुमार पटेल के ट्रैक्टर से वह मड़ाई कर रहे थे।तभी अचानक थ्रेशर में आग लग गयी और क्षणभर में करीब 150 बोझ गेहूं समेत थ्रेशर और ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गया।घटना स्थल पर आग बुझाने की व्यवस्था न होने व तेज पछुआ हवा के कारण ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। आगजनी की घटना से किसान और ट्रैक्टर स्वामी का भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Comment