सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने गई युवती को गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पट्टी इलाके के गांव पूरे नेवाज खां निवासी शांती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी विगत मंगलवार को बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन करने गई थी। वहां पर गांव निवासी अनिल वर्मा पुत्र प्यारेलाल वर्मा उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































