V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर नकदी व जेवर लूटे

दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीगंज बाजार में आज पूर्वान्ह बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर नकदी व जेवर समेत करीब डेढ लाख लूटकर चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वही दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पर्वतपुर निवासी अमित सोनी पुत्र रामदास सोनी नगर कोतवाली अंतर्गत मीराभवन मोहल्ले में रहता है। अमित सोनी ने लक्ष्मीगंज बाजार स्थित पर्वतपुर सम्पर्क मार्गपर सर्राफा की दुकान खोल रखी है। वह आज पूर्वान्ह करीब साढे दस बजे अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय दो बाइको पर सवार चार बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए उसकी दुकान पर आ धमके। इसके बाद बदमाशों ने अमित को तमंचा सटा दिया। साथ ही दुकान में रखा जेवर व नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर चम्पत हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ सदर, स्वाट टीम तथा पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना का जायजा लिया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यम से मामले की जांच की जा रही है। वही क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगो में दहशत व्याप्त है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीगंज बाजार में आज पूर्वान्ह बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर नकदी व जेवर समेत करीब डेढ लाख लूटकर चले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वही दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पर्वतपुर निवासी अमित सोनी पुत्र रामदास सोनी नगर कोतवाली अंतर्गत मीराभवन मोहल्ले में रहता है। अमित सोनी ने लक्ष्मीगंज बाजार स्थित पर्वतपुर सम्पर्क मार्गपर सर्राफा की दुकान खोल रखी है। वह आज पूर्वान्ह करीब साढे दस बजे अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय दो बाइको पर सवार चार बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए उसकी दुकान पर आ धमके। इसके बाद बदमाशों ने अमित को तमंचा सटा दिया। साथ ही दुकान में रखा जेवर व नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर चम्पत हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ ही सीओ सदर, स्वाट टीम तथा पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना का जायजा लिया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यम से मामले की जांच की जा रही है। वही क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगो में दहशत व्याप्त है।

Leave a Comment