Logo

सांगीपुर चतुर्थ से सावित्री ने किया नामांकन

प्रतापगढ़। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सांगीपुर चतुर्थ से भाजपा की उम्मीदवार सावित्री देवी ने बुधवार को नामांकन किया। सादगी पूर्ण ढंग से अपने प्रस्तावकों के साथ उन्होंने दोपहर में सदर तहसील आकर पर्चा भरा। इसके बाद सावित्री ने कहा कि वह पहले भी सदस्य रह चुकी हैं। क्षेत्र की जनता उनका कार्य देख चुकी है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के अपने क्षेत्र में कार्य किया। लोगों के सुख-दुख में बराबर शामिल रही हैं। इस बार भी जनता का अपनत्व व आशीर्वाद मिल रहा है। वह क्षेत्र के लोगों के विकास व सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेंगी। इस मौके पर उमापति मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, प्रवीण मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, अंकित तिवारी, ऊषा देवी, पूजा, आशा, रानी तिवारी, विनय मिश्रा पूर्व महामंत्री बार एसोसिएशन, महंत उमापति दास रामजानकी पीठ घुश्मेश्वर नाथ भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.