V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बाबा अमरनाथ बर्फानी का दसवां भंडारा संपन्न

रखहा । बाबा बेलखरनाथ धाम के पिपरी खालसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बाबा अमरनाथ बर्फानी कांवरिया ट्रस्ट की ओर से आयोजित दसवां विशाल भंडारा धूमधाम से संपन्न हुआ । इस मौके पर क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया तथा भंडारा स्थल पर आयोजित विशाल बाबा अमरनाथ बर्फानी का दर्शन पूजन किया । भंडारा के पूर्व पिपरी खालसा स्थित अज्ञवानी बाबा के चौरे पर ओम नमः शिवाय का जाप किया गया जिसमें शिवभक्तों ने 24 घंटे तक ओम नमः शिवाय का जाप कर मन की मुरादें पूरी करने की कामना की । इस दौरान कांवरिया ट्रस्ट के श्रवण कुमार मिश्रा, प्रसिद्ध नारायण मिश्र, प्रवीण कुमार सिंह बबलू ,कुलदीप सिंह, पूर्व बीडीसी राजकुमार मिश्रा, कपिल मिश्रा, राजा मुन्ना, संत कुमार मिश्रा, सुभाष मिश्रा, पारस मिश्रा, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे ।