कुंडा प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ मज़रे डीह बलई गांव के रहने वाले संदीप यादव का आरोप है कि मंगलवार की शाम वो अपनी पत्नी के साथ अपने मामा के घर गया था। सूनसान घर देखकर उसका भाई और उसके पड़ोसी रात में ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए और नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह जब उसको जानकारी हुई तो उसने अपने भाई और पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को अपना सामान और नगदी चोरी करने की तहरीर दी। सूचना पाकर हल्का एसआई अनुपम त्रिपाठी ने फोर्स के साथ जाकर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस संबंध में एसआई अनुपम का कहना है कि दोनों भाइयों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का पुलिस शांतिभंग की अंदेशा में चालान भी कर चुकी है। दोनों भाई एक-दूसरे को फ़साने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देतें रहतें हैं। घटना संदिग्ध है, जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें