प्रमुख सचिव के नोटिस संबंधी आदेश से पत्रकारों में भारी आक्रोश
आदेश वापस न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
कुंडा-प्रतापगढ़। प्रमुख सचिव के नोटिस संबंधी आदेश के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई कुंडा के आक्रोशित पत्रकारों ने मंगलवार को कुंडा डाक बंगला में आए कौशांबी सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर तथा उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन से मांग की गई है, कि सूचना विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के पत्र संख्या 721/16.8.23 को प्रभाव से निरस्त किया जाए। प्रमुख सचिव के आदेश के पत्र के क्रम में मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी किसी भी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया पर खबर लिखने व चलने वालों के खिलाफ मनमानी ढंग से विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जो आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी भी हो गया है। ऐसे में ईमानदारी से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर पाना संभव नहीं है। कुंडा तहसील इकाई के संयोजक व प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉक्टर विजय यादव ने सांसद विनोद सोनकर को ज्ञापन व प्रमुख सचिव के आदेश की एक प्रति उपलब्ध कराते हुए संगठन का पक्ष रखा। जिस पर सांसद ने मुख्यमंत्री को आदेश वापस लेने का अनुरोध पत्र लिखने का आश्वासन दिया है। कुंडा डाक बंगला से पत्रकारों ने जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने सरकार को आगाह किया है कि अगर उक्त आदेश वापस नहीं हुआ तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रांतीय संयुक्त सचिव व तहसील इकाई के संयोजक डॉक्टर विजय यादव, दैनिक जागरण प्रभारी मुन्ना मिश्रा, अमर उजाला प्रभारी अभिषेक कुमार पांडे, अब्दुल हाशिम, कुलदीप कुमार विश्वकर्मा, पन्नालल गुप्ता, काशी राणा, अजय यादव, दिलीप साहू, अमरनाथ यादव, शाहबाज खान, शिवेंद्र त्रिपाठी, संदीप यादव, देवेंद्र अग्रहरी, सूरज पांडे, सचिन मिश्रा, उमाशंकर व रोहित मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































