गोण्डा। जिले के धानेपुर के मेहनौन गांव में रविवार की देर रात हॉरर किलिंग का सनसनी खेज बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद युवती के पिता और भाई ने युवक की गला कसकर हत्या कर दी। वहीं बेटी को भी मारकर दफना दिया। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवती के परिजनों ने घर में ही पकड़ लिया और दोनों की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात धानेपुर के मेहनौन गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घरवालों ने युवक के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनन-फानन में युवती के शव को अयोध्या सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबा दिया। युवक के घर वालों ने थाने में शिकायत किया कि रविवार की शाम से युवक घर नहीं लौटा। गहनता से तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की शाम को युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने युवती के पिता कृपाराम चौरसिया व भाई राघवराम चौरसिया से जानकारी हुई कि युवक सतीश कुमार चौरसिया (20) की रस्सी से गला कसकर युवती के परिजनों ने हत्या कर दी। शव गांव से डेढ़ किमी दूर पर गन्ने के खेत में फेंका है। वहां से पुलिस ने चारपाई व हत्या के लिए प्रयुक्त रस्सी सहित शव बरामद किया। इसके बाद युवती आरती चौरसिया (19) का शव अयोध्या में बालू के नीचे दबाए जाने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुऐ, जिससे युवती के शव को बरामद कर सकें। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवक के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की गुमशुदगी के साथ ही युवती की मृत्यु और अचानक अंतिम संस्कार किये जाने का सुराग लगा। गहनता से तफ्तीश करने पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। युवती के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म का इकबाल कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, चारपाई और गन्ने के खेत से सतीश का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं युवती के शव की बरामदगी के लिए धानेपुर पुलिस अयोध्या रवाना हो गयी है। धानेपुर के थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृत युवक की मां प्रभावती चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की शव बरामदगी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम अयोध्या स्थित सरयू घाट से युवती के शव को निकालने का प्रयास कर रही है।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

प्रेमी युगल की हत्या,लड़की के परिजन हिरासत में

गोण्डा। जिले के धानेपुर के मेहनौन गांव में रविवार की देर रात हॉरर किलिंग का सनसनी खेज बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद युवती के पिता और भाई ने युवक की गला कसकर हत्या कर दी। वहीं बेटी को भी मारकर दफना दिया। प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवती के परिजनों ने घर में ही पकड़ लिया और दोनों की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात धानेपुर के मेहनौन गांव में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद युवती के घरवालों ने युवक के शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया। आनन-फानन में युवती के शव को अयोध्या सरयू घाट पर ले जाकर सोमवार की सुबह बालू के टीले में दबा दिया। युवक के घर वालों ने थाने में शिकायत किया कि रविवार की शाम से युवक घर नहीं लौटा। गहनता से तफ्तीश में पूरे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की शाम को युवती के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने युवती के पिता कृपाराम चौरसिया व भाई राघवराम चौरसिया से जानकारी हुई कि युवक सतीश कुमार चौरसिया (20) की रस्सी से गला कसकर युवती के परिजनों ने हत्या कर दी। शव गांव से डेढ़ किमी दूर पर गन्ने के खेत में फेंका है। वहां से पुलिस ने चारपाई व हत्या के लिए प्रयुक्त रस्सी सहित शव बरामद किया। इसके बाद युवती आरती चौरसिया (19) का शव अयोध्या में बालू के नीचे दबाए जाने की बात सामने आई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुऐ, जिससे युवती के शव को बरामद कर सकें। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवक के पिता बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की गुमशुदगी के साथ ही युवती की मृत्यु और अचानक अंतिम संस्कार किये जाने का सुराग लगा। गहनता से तफ्तीश करने पर दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। युवती के पिता व भाई को हिरासत में लेकर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने जुर्म का इकबाल कर लिया। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल, चारपाई और गन्ने के खेत से सतीश का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं युवती के शव की बरामदगी के लिए धानेपुर पुलिस अयोध्या रवाना हो गयी है। धानेपुर के थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृत युवक की मां प्रभावती चौरसिया की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक की शव बरामदगी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम अयोध्या स्थित सरयू घाट से युवती के शव को निकालने का प्रयास कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें