V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दहेज हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ आरोपी फरार चल रहे थे।शुक्रवार के दिन फरार आरोपी को भुपियामऊ पुलिस ने डगैता गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजगढ़ रम्मनपुरवा गांव की रहने वाली आरती देवी पत्नी अश्वनी पटेल की 9 जून 2022 की रात्रि को पीट-पीटकर हत्या कर दिया गया था।मामले में मृतका के भाई संतोष कुमार ने नगर कोतवाली थाना में 6 लोगों पर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतका के पति व सास को तुरंत गिरफ्तार कर ली थी।जबकि मृतका के देवर और ननद की गिरफ्तारी कुछ महीने बाद हुई थी।बचे आरोपियों की खोजबीन में जुटे थे भुपियामऊ चौकी इंचार्ज।मुखबिर की सूचना पर अपराध संख्या 540/22 धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना कोतवाली नगर से संबंधित अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र हरिश्चंद्र पटेल निवासी डाढ़ी थाना मांधाता को डगैता गांव से भुपियामऊ चौकी इंचार्ज रज्जन राव व हेड कांस्टेबल पुष्पराज सिंह,कांस्टेबल अनुज यादव ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Comment