V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मिशन शक्ति दीदी अभियान में महिलाओं की भूमिका अग्रणी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार सहित विभिन्न सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के अन्तर्गत “शक्ति दीदी अभियान” कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के विशिष्ट विद्यालयों में एक सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज प्रयागराज” के प्रांगण में आयोजित किया गया।  मिशन “शक्ति दीदी” अभियान के अन्तर्गत छात्राओं  सहित सम्मानित महिला शिक्षिकाओं को महिला अपराध, भ्रष्टाचार व विभिन्न सामाजिक अपराधों के रोक-थाम व महिला हेल्प लाइन के संबंध में विस्तार से  बताते हुए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित सामाजिक संगठन जूही सेवा संस्थान तथा अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र की संकल्पना हेतु प्रतिबद्ध राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन के पदाधिकारियों सहित थाना कोतवाली, नैनी से महिला आरक्षियों की उपस्थिति में महिला हेल्पलाइन के माध्यम से संचालित किए जाने वाले अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी अभियान”  के अंतर्गत जागरूक कर “शक्ति दीदी” उपाधि दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक धर्मराज सिंह, प्रधानाचार्य मुकेश तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक विभा मिश्रा,ज्योति सिंह, शालिनी केसरवानी व शिक्षिकाएं, अभिभावकों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहीं।

Leave a Comment