Logo

भाजपा की सरकार में महिलाओं को बनाया गया आत्म निर्भर सेनानी

उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए किया ऐतिहासिक कार्य  डॉ0 अवन्तिका
सरकार के सफलता के चार वर्ष  पूर्ण होने पर आयोजित  हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम, कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़
कुंडा,प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता के चार वर्ष पूर्ण होने पर कुंडा के कृषि रक्षा इकाई के प्रांगण में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने जल संचय को लेकर लोगो को जागरूक किया। मुख्य अतिथि डॉ अवन्तिका पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं के लिये अनेको कार्य किये गए। चार साल में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर  बनाने में निरंतर  कार्य कर रही है । आज हमारे समाज की महिलाएं अपनी बात थानों में बने महिला हेल्प डेस्क में कह रही है। सरकार ने जर्जर सड़को को बनाया। बिजली के लिए पण्डित दीन दयाल उपाध्याय योजना से गांवों में विद्युतीकरण किया गया। शुद्ध पेयजल के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि इन चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने महिलाओं के उत्थान में अनेकों कार्य किया गया। पूर्व की सरकारों में बहन बेटियां घर से बाहर निकलने में हिचकती थी। उन्हें डर रहता था कि सुरक्षित वापस घर आ पाएंगे कि नही।उत्तर प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। यही नही उत्तर प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया। अब महिलाएं बेहिचक अपनी बात वहां पर कर सकती है। आज महिलाएं बेहिचक होकर बाहर निकलती है। उन्हें मालूम है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। सरकार ने गुंडे माफियाओं को उनकी सही जगह भेजने का कार्य किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के सम्मान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय दिया गया। उज्ज्वला योजना से निःशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया। बेटियों के शादी में सरकार सहायता दे रही है। यही नही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रम विभाग की ओर से गरीब बेटियों की शादी करवा रहे है। स्वयं मुख्यमंत्री ऐसे सामूहिक शादी में पहुंच कर कन्यादान कर रहे है। अभी एक सप्ताह पूर्व लखनऊ में एक साथ 3500 शादियां करवाई गई।  महिलाओं के उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूह पर जोर दिया गया। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। अब समूह को गांव का कोटेदार, सामुदायिक शौचालय की जिम्मेदारी दी जा रही है। कुंडा ब्लाक में 5 ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह को कोटा दिया गया। आज महिलाएं आत्म निर्भर बन रही है। कार्यक्रम की संयोजक सरोज त्रिपाठी ने महिलाओं के विषय मे सरकार द्वारा किये गए कार्यों को बताया। कार्यक्रम में तहसीलदार कुंडा राम जन्म यादव, खण्ड विकास अधिकारी शरद सिंह, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, मण्डल प्रभारी धनजंय शुक्ल, भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, जिला महामंत्री सतीश चैरसिया, उदय शंकर पाण्डेय, सुनीता गौतम, अरुण पाण्डेय, मोहम्मद सोहराब, मुकेश शुक्ल, अशोक सचान, यशवंत सिंह, सन्दीप श्रीवास्तव, शोभनाथ नायर, अभिषेक शुक्ल, आफताब आलम, संजय कुमार, मीना देवी, उर्मिला देवी, प्रेम कुमारी, सुशीला देवी, सरला देवी, सुमन देवी, श्यामा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.