प्रयागराज। मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं से दरिंदग का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर वहशियों की भीड़ कानून, पुलिस और सरकार सबसे बेखौफ होकर घूम रही है। इस घटना के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं देशभर में इसके खिलाफ आक्रोश है। इस मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल केन्द्र की मोदी सरकार व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति सम्बोधित पत्र थाना प्रभारी सिविल लाइन्स को सौंपा। मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ कांग्रेसियों ने वहां की बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शाशन लगाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने कहा की मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के खिलाफ देश में आक्रोश है। पार्टी के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की मणिपुर सीएम की प्रशासनिक विफलता व प्रधानमंत्री की चुप्पी ने मणिपुर को करीब ढाई महीने से नस्लीय हिंसा की चपेट में जलने दिया। इस हिंसा में दो समुदाय कुकी और मैतेई शामिल हैं। मणिपुर में नस्लीय संघर्ष की वजह से हजारों लोग अभी तक विस्थापित हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक संजय तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, मनोज पासी, रईस अहमद, लाल सिंह पटेल, सुनील यादव, नरेन्द्र आदिवासी, अरशद अली, विजय यादव, एहतेशाम अहमद, रोहित कुशवाहा, संजय पासी, घनश्याम पटेल, संतोष सिंह, समीर पासी, अभिषेक शुक्ला, विक्रम पटेल, शादाब अहमद, अफ्फान असहर, अनिल कुमार, मो०हसीन, नंदू पासी, शहजादुल हक, शाहनवाज़ असलम, प्रशांत सिंह, अजय उपाध्याय समेत आदि लोग मौजूद रहें।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

मणिपुर की घटना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रयागराज। मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं से दरिंदग का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं को निर्वस्त्र कर वहशियों की भीड़ कानून, पुलिस और सरकार सबसे बेखौफ होकर घूम रही है। इस घटना के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। वहीं देशभर में इसके खिलाफ आक्रोश है। इस मामले को लेकर सड़क से लेकर संसद तक कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव की अगुवाई में जुटे बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन्स स्थित धरना स्थल केन्द्र की मोदी सरकार व मणिपुर सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्लेकार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति सम्बोधित पत्र थाना प्रभारी सिविल लाइन्स को सौंपा। मणिपुर में हो रही हिंसा के खिलाफ कांग्रेसियों ने वहां की बीजेपी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शाशन लगाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने कहा की मणिपुर की बेटियों के साथ जो कुछ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। युवतियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार, जघन्य अपराध व यौन हिंसा के खिलाफ देश में आक्रोश है। पार्टी के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की मणिपुर सीएम की प्रशासनिक विफलता व प्रधानमंत्री की चुप्पी ने मणिपुर को करीब ढाई महीने से नस्लीय हिंसा की चपेट में जलने दिया। इस हिंसा में दो समुदाय कुकी और मैतेई शामिल हैं। मणिपुर में नस्लीय संघर्ष की वजह से हजारों लोग अभी तक विस्थापित हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक संजय तिवारी, हसीब अहमद, राकेश पटेल, जितेश मिश्रा, मनोज पासी, रईस अहमद, लाल सिंह पटेल, सुनील यादव, नरेन्द्र आदिवासी, अरशद अली, विजय यादव, एहतेशाम अहमद, रोहित कुशवाहा, संजय पासी, घनश्याम पटेल, संतोष सिंह, समीर पासी, अभिषेक शुक्ला, विक्रम पटेल, शादाब अहमद, अफ्फान असहर, अनिल कुमार, मो०हसीन, नंदू पासी, शहजादुल हक, शाहनवाज़ असलम, प्रशांत सिंह, अजय उपाध्याय समेत आदि लोग मौजूद रहें।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें