Logo

मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने लगाई चौपाल, किया महिलाओं को जागरूक

लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। बहरिया पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत क्षेत्र में मनचलों पर नकेल कसने के उद्देश्य और घरेलू हिंसा के रोकथाम के लिए सारीपट्टी और हुसैनपुर गॉव में चौपाल लगाया। जिसमे महिलाओं को महिला अपराध के बारे में जागरूक किया गया। बताते चले बहरिया पुलिस इन दिनों पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देश पर मिशन शक्ति के तहत थाना क्षेत्र के सारीपट्टी ग्रामसभा के पंचायत भवन में बहरिया पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को महिला अपराध के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक मो0 रईस और उपनिरीक्षक रोहित मयंक, ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार यादव, महिला कांस्टेबल डिंपल यादव, महिला कांस्टेबल आशा वर्मा, ग्राम रोजगार सेवक कंचन यादव, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक कृष्णराज यादव और आशा बहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के हुसैनपुर ग्रामसभा के पंचायत भवन में उपनिरीक्षक शेषनाथ भारती ने चौपाल लगाकर महिलाओं को महिला अपराध के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक शेषनाथ भारती ने डायल 112, 1076, 1098, 108, 102, 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान संवारी देवी, महिला कांस्टेबल नीलाक्षी सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.