लोकमित्र ब्यूरो
झंूसी (प्रयागराज)। बुद्धवार को शा़स्त्री पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वही पत्नी को गंभीर चोट लग जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना घर पर पहंुची तो कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक थरवई थाना क्षेत्र के गारापुर गॉव निवासी अवधेश मौर्य अपनी पत्नी सुषमा मौर्य को इलाज कराने के लिए बाइक से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय गये थे। वहां पर इलाज कराने के बाद वापसी मंे शास्त्री पुल से झंूसी के पास ही पहंुचे थे कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनो बाइक समेत सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे राहगीरो की मदद से आनन-फानन नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सुषमा की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रिफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। वही अवधेश का इलाज चल रहा है। मृतक सुषमा गारापुर मलाका में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उनकी पुत्री अराधना 19 वर्ष प्रतियोगी परीक्षा की छात्रा है। अंशू 18 वर्ष व अविनाश 12 वर्ष पढाई कर रहे हैं। घटना से दुखी परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें