V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गरीबों को घर और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य-सरकार की प्राथमिकता

लोकमित्र ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व पटल पर पांचवें नंबर पर पहुंचाने वाली केंद्र सरकार अपने देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने के शिखर पर हैं। केंद्र सरकार ने 9 साल में कई ऐसी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया जो पिछली सरकारों ने सोचा भी नहीं था। यह वाक्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को सोरांव के सधन गंज स्थित बाग में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जनसभा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा प्रदेश व केंद्र सरकार आपस में मिलकर ग्रामीणों व किसानों की आय को लगातार बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सधन गंज के बाग में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने की एक विशाल जनसभा आयोजित की थी। जनसभा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, एमएलसी निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेश चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या समेत प्रदेश व केंद्र के दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार 9 साल से लगातार गरीब व पिछड़े वर्ग की ओर ध्यान दे रही है। गरीबों को मुफ्त आवास व शौचालय के साथ ही अन्य योजना का लगातार लाभ मिल रहा है। कोरोना जैसी महामारी में भारत की नीति का वर्णन करते हुए इसे विश्व में सराहना मिलने की बात कही। इस मौके पर स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment