लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। शासन एवं प्रशासन को गलत सूचनाएं देकर बार बार गुमराह करने की कोशिश पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट लेखपाल की तहरीर पर दर्ज की गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंसवां निवासी एक व्यक्ति अपने विपक्षियों को परेशान करने के उद्देश्य से बार बार मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों को तालाब पर अतिक्रमण होने की सूचना दे रहा था, जबकि राजस्व विभाग की टीमें कई बार गांव जाकर पैमाइश कर चुकी थीं और कोई आतिक्रमण नहीं मिला था। फिर शिकायतीपत्र देने पर राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय मुआयना किया तो पाया कि अमृतलाल पटेल एवं उनके परिजन तथा पडोसी आबादी की जमीन पर बसे हैं। गलत सूचना का उद्देश्य उन लोगों को सिर्फ परेशान करना है। स्थानीय लेखपाल नमित यादव ने गलत सूचनाएं देकर बार बार गुमराह करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अनायास सरकारी धन खर्च होने पर सिसवां गांव के सर्वेश पटेल पुत्र इन्दराज उर्फ दरोगा के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































