लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। बीती रात दो बाइकों से आए चार चोरों ने एक ट्यूबवेल में सेंधमारी कर मोटर चोरी कर ले गए। रास्ते में बाइक बिगड़ जाने पर एक स्थान पर खडी करके चले गए।जब दिन में बाइक लेने आए तो तीन चोरों को ग्रामीणों ने दो बाइकों सहित तीन चोर को पकड कर पुलिस को सौंप दिए। जिनसे पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम करम्हा कहली निवासी शिवप्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद पुत्रगण जगेश्वर की ट्यूबवेल में सेंधमारी करके चोरों ने मोटर चोरी कर ले गए। बताया गया है कि चोरों की एक बाइक बिगड़ जाने पर वह एक स्थान पर छोड कर चले गए। बुधवार को दोपहर में जब चोर बाइक लेने एक अन्य बाइक से आए तो ग्रामीणों ने बाइक सहित तीन चोरों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिनके पास सेंधमारी करने का रम्भा भी बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि राहुल पासी, दिलीप, धनन्जय को पकडा गया है। मान सिंह प्रजाति फरार है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए तीनों से अभी पूछताछ जारी है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































