उतरांव ( प्रयागराज)। तहसील हंडिया अंतर्गत उतरांव बाजार में स्वास्थ्य परीक्षण व निशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम द्वारा निशुल्क परीक्षण तथा दवा वितरण किया गया। शिविर में क्षेत्र के समोधीपुर, उतरांव, पौड़न, दायमगंज, प्यागीपुर, चका, नौबाजार आदि दर्जनों गांव के लोग परीक्षण कराकर निशुल्क दवा प्राप्त किये। ज्यादातर मरीजों मे वायरल की समस्या देखने को मिली। उतरांव क्षेत्र के इनायतपट्टी गांव में वजाहट हेल्थ केयर क्लीनिक के संचालक डॉ0 काशिफ अली सिद्दीकी के आवास उतरांव बाजार में अपने स्वास्थ्य टीम के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर व परीक्षण का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के अधिक संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण कराया और दवायें ली। इस दौरान डॉ0 काशिफ अली सिद्दीकी ने कहा की समाज की सेवा गरीब असहाय की मदद से ही इंसानियत की पहचान होती है और यदि कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे पद पर कार्यरत हो जिसको समाज की सेवा करने का मौका मिले तो समाज की सेवा व गरीब असहाय की मदद निश्चित रूप से करनी चाहिए। शिविर में डॉ0 सिद्दीकी के स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर मोहम्मद रहमान, डॉक्टर विजय लक्ष्मी, डॉ0 रिया राय , डॉ0 अर्श अख्तर, डॉक्टर अहमद आदि टीम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी कैप्टन मोहम्मद कैश सिद्दीकी, , नजमुल मलिक, मूलचंद यादव, जज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें