नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी वरुण प्रताप सिंह के जुलूस में उमड़ी भीड़
प्रतापगढ़। नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी वरुण प्रताप सिंह ने मंगलवार को सघन जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला और मतदान की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने अपनी नीतियों को लोगों से बताया। बाइक जुलूस में लोगों को जगह – जगह सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर वासियों के लिए 24 घण्टे आकस्मिक नगरीय सेवा संचालित रहेगी। विकास सम्बंधित सभी कार्य जनता के सामने खुली बैठक में तय होंगे। सभासदों के लिए आकस्मिक निधि रहेगी। जिससे वह वार्डों में कोई भी कार्य अपने स्तर से करा सकते हैं। जनसम्पर्क के दौरान आदर्श नगर पालिका बनाने की बात कही। वरुण प्रताप के साथ जुलूस में नीरज अग्रहरि, मो.शाहिद,मो.आकिब,शुभम मिश्र, दीपक उपाध्याय,सत्यम गुप्ता, साहब अली,संजीव केसरवानी, सर्वेश मिश्र,विकास यादव,मंगल पाल, शिवेंद्र श्रीवास्तव,शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें









































































