V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन में कई ने थामा भाजपा का दामन

लोकमित्र ब्यूरो  
झूंसी ( प्रयागराज)। फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के फिरोजपुर हेतापट्टी गांव स्थित प्रताप नारायण सुभद्रा डिग्री कालेज परिसर में सोमवार को स्थानीय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   फूलपुर विधायक व पार्टी पदाधिकारियों में कई गांवो के प्रधान, बीडीसी व प्रबुद्धवर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने स्थानीय लोगों ने जनसम्पर्क कर पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रवीण सिंह पटेल व भाजपा के जिला महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी ने अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों को अंगवस्त्रम भेटकर पार्टी में आने के लिए स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अनिरुद्ध ओझा एडवोकेट व प्राचार्य पवन ओझा रहे। डॉ0 इंदु प्रकाश मिश्र ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मीडिया प्रभारी इं.शीतला प्रसाद सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर टी एन सिंह, गोरख नाथ सिंह, लवकुश पंडित, किसान मोर्चा जिला मंत्री राजेंद्र शुक्ल, अजीत त्रिपाठी, गुड़िया सिंह, दीपक सिंह,  संजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment