V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पकरी सेवार में जल जीवन मिशन योजना बदहाल

सुखी टँकी,टूटी पाइप से हो रही भ्रस्टाचार की पुष्टि
आधे अधूरे निर्माण के बाद ठेकेदार हुआ गायब
मेजा (प्रयागराज)। भाजपा सरकार की जल जीवन मिशन योजना की स्थिति क्षेत्र में बदतर है।अधिकांश टँकियां सुखी पड़ीं हैं।योजना में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन इतनी घटिया है कि आपूर्ति से पहले ही वह टूट गयी हैं।पकरी सेवार की प्रधान श्रीमती रेनू पांडेय ने ग्राम पंचायत में स्थापित इस योजना को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।कहा महीनों से जलापूर्ति नही हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय ने बताया कि पकरी सेवार ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना ठप्प पड़ी है।सुखी पड़ी टँकी,जगह जगह टूटी हुई पाइप और घटिया निर्माण की वजह से योजना का लाभ लोगों को नही मिल पाया है।उंन्होने बताया कि इसकी लिखित शिकायत कई बार की गई लेकिन विभाग द्वारा कभी गम्भीरता से नही लिया गया।उंन्होने बताया कि विकास खण्ड उरुवा की क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल जीवन मिशन की बदहाली का मुद्दा उठा था लेकिन महीनों बीत जाने पर इस पर कोई अमल नही हुआ है।यह योजना पकरी सेवार के अतिरिक्त अन्य गांवों में भी अपेक्षित सेवा नही दे रही है। प्रधान की माने तो पकरी सेवार में इस योजना  को हैंड ओवर नही किया गया है।पूर्व प्रधान ने भी बताया कि ठेकेदार आधा अधूरा काम करके योजना को अधर में छोड़कर खिसक लिए।श्री पांडेय ने कहा कि योजना निर्माण का भुगतान भी हो गया होगा लेकिन इस गांव के नल सूखे पड़े रह गए।उंन्होने शीर्ष अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा कर योजना को चालू कराने की मांग दोहराई है।

Leave a Comment