

लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। शेरवानी इंटर मीडिएट कालेज मुकुंदपुर में कक्षा दस और बारह के टॉपर बच्चों का शिक्षकों ने माला पहनाकर सम्मान किया।
हाई स्कूल के मयंक पांडेय को 89 प्रतिशत अर्थात 534 अंक और इंटर के मन्तशा पुत्री रिशामुद्दीन को 82 प्रतिशत अर्थात 410 अंक मिला है।बुधवार को विद्यालय के विज्ञान शिक्षक प्रेम शंकर शुक्ल ने स्कूल के टॉपर बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया।बताया गया कि इस विद्यालय में हाई स्कूल में 97 प्रतिशत और इंटर में 73 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं।

इसी प्रकार भगवती प्रसाद ओझा इंटर कालेज रामदासपुर के छात्र आदर्श मिश्र पुत्र राकेश मिश्र नगरहा ने इंटर मीडिएट प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।आदर्श मिश्रा शिक्षक नेता राकेश मिश्र नगरहा का बेटा है।जो आगे चलकर एमबीए करना चाहता है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें



































































