दबंग द्वारा मिट्टी डालकर तालाब को पिछले कई वर्षों से किया था कब्जा
प्रतापगढ़ । थाना कोंहडौर ग्राम हथसारा मंगापुर में तालाब की जमीन को गांव के दबंगों द्वारा मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा था और गांव के जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है । गांव के खड़ंजा मार्ग पर जलभराव है ग्रामीणों को आने जाने की समस्या उत्पन्न हो गई है ग्राम प्रधान आनंत प्रकाश उर्फ फौजी के अथक प्रयास पर गांव पहुंची राजस्व टीम तालाब की जमीन को नाप कर किया चिन्हित । तलाब की जमीन कब्जा होने से जल निकासी का कोई रास्ता नही है अभी नाली नही बन पाई है । प्रधान अनन्त प्रकाश उर्फ फौजी का प्रयास रंग लाया सैकड़ों की संख्या में ग्रमीणों को इक्क्ठा करके राजस्व टीम को बुलाकर किसी तरह मिट्टी से पटी हुई तालाब की पैमाइश कराकर अवमुक्त कराया और ख’रणजा के बगल से नाली बनवाने का काम जल्द ही शुरू होगा । जल भराव से प्रभावित गांव को हथसारा के प्रधान फौजी ने सामांजस्य का माहौल बनाकर तालाब की बहुत जल्द खुदाई शुरू होगी और नाली का निर्माण कराया जायेगा । इस मौके पर रामराज तिवारी कृष्णदेव पाण्डेय रामजतन सरोज दान बहादुर यादव सरजू यादव कैलाश सिंह शिवकुमार सिंह अर्जुन सरोज रिंकू शुक्ला इंद्र बहादुर सिंह आदि लोग मैजूद थे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































