मेड़ता | अन्तर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक दिवस पर होम्योपैथी चिकित्सा के जनक डा. क्रिश्चियन फैडरिक सैमुएल हैनिमैन की जयन्ती नगर में मनाई गई | शहर के आरोग्यम क्लीनिक के डाक्टर हिमेश उपाध्याय की अगुवाई में होम्योपैथी दिवस पर होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डा. क्रिश्चियन फैडरिक सैमुएल हैनिमैन को याद करके जयन्ती मनाई गई | समाजसेवी कमल गोयल सहित उपस्थित नागरिकों ने माला पुष्प अर्पित कर डा. हैनिमैन को याद किया | डा. हिमेश उपाध्याय ने हैनिमैन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और जीवन में होम्योपैथिक चिकित्सा के फायदे बताये | डा. उपाध्याय ने बताया कि डा हैनिमैन ने फूल पतियों वनस्पतियों के अर्क से होम्योपैथिक दवा का ईजाद किया जो निरामय होने के साथ ही रोग को जड़ से काटती है | विश्व होमियोपैथी दिवस पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया जिसमें 61 रोगियों को विभिन्न रोगों के उपचार का परामर्श और दवा दी गई | कोरोना महामारी से बचने हेतु रोग प्रतिरोधक दवा आर्सेनिक एल्बम की दवा की खुराक भी सभी को निशुल्क पिलाई गई | इस मौके सुरेन्द्र कासलीवाल हरिकिशन जांगिड़ कैलाश सोनी सुभाष सोनी गणेश सोनी पप्पु राम सांखला विशाल जैन विनोद उपाध्याय सरस्वती गट्टाणी कमला जैन सहित नागरिक मौजूद थे |
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें








































































