Logo

श्री राम चरित्र मानस राम जी का साक्षात विग्रह हैः व्यास अनिरुद्ध जी

मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्रि में श्री राम कथा
प्रयागराज। श्री नव संवत्सर मानस समिति मां कल्याणी देवी मंदिर प्रयागराज द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में बोलते हुए प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉ अनिरुद्ध महाराज श्री धाम वृंदावन व्यास ने बताया कि मानस भगवान श्री राम का साक्षात विग्रह हैं। रामजी ने अपना संपूर्ण तेज मानस में समाहित कर दिया। रामचरित मानस को भी रामायण कहते हैं। इसीलिए आरती में लिखा है — आरती श्री रामायण जी की कीरती कलित ललित सिय पी की। भविष्य पुराण के आधार पर बताया कि शंकर जी ने स्वयं कहां है कि कलियुग में बाल्मीकि जी ही गोस्वामी तुलसीदास के रूप में अवतरित होंगे। व्यास जी ने बताया कि बालकांड श्री राम के जन्म से विवाह तक की कथा है तथा अयोध्या कांड में राज्य की कथा है। अरण्य कांड में श्रृंगार रस, वीमत्स रस, रौद्र रस, अदभुत रस, मयानक रस, वीमत्स एवं शांत रस आदि कथा प्रसंगों में मिलते हैं। इस तरह सभी सात कांडों की लक्षण– महिमा मानस के प्रथम श्लोक वर्णनाम अर्थसंधानाम, रसानाम छंद राम अपि में ही बता दिया है। श्री राम कथा के प्रारंभ में मां कल्याणी देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं श्री नव संवत्सर मानस समिति के संयोजक पंडित सुशील कुमार पाठक ने भगवान श्री राम दरबार एवं महामंत्री सुबोध खन्ना तथा कृष्ण कुमार पाठक ने श्री मानस ग्रंथ पूज्य व्यास जी की पूजा आरती किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.