Logo
ब्रेकिंग

सम्पत्ति में हिस्सा मांगने पर महिला को पीटा, गला दबाया घर से भाग जाने की दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव द्रोणपुर मंे सम्पत्ति में हिस्सा मांगने पर पड़ोसी व देवर ने महिला को गाली देते हुए जमकर पीटा। साथ ही गलादबाकर मारने का प्रयास तथा घर से भाग जाने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। द्रोणपुर गांव निवासिनी सबरून निशा पत्नी इमामुद्दीन का आरोप है कि उसका पति दो भाई है। इससे सम्पत्ति में आधे की हकदार है। उसका पति बाहर रहता है। उधर देवर निजामुद्दीन पड़ोसी अकबाल के सहयोग से पूरी सम्पत्ति पर अकेले कब्जा करना चाहता है। इस समय देवर कालोनी बनवा रहा है। वह जहां पर रहती है, उसके ऊपर जबरन बार्जा निकाल रहा है। उसने विरोध किया तो देवर एवं पड़ोसी ने गंदी गंदी गाली देते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। साथ ही गला दबाकर मारने का प्रयास करने लगे। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। इससे उसकी जान बच गई। यही नहीं देवर घर भाग जाने की धमकी दे रहा है। उसके चार लड़की एवं एक लड़का है। वह अपने बच्चो को लेकर कहां जाएगी। ऐसे में सबरून निशा ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।