V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नाली के विवाद में आपसी मारपीट चार घायल

कुंडा प्रतापगढ़। नाली के विवाद में आपसी मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। वादी की तहरीर पर दोनों पक्षों का मुकदमा पंजीकृत कर सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हथिगवा थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर कूढा निवासी अंकित पटेल व सुरेंद्र कुमार पटेल के बीच घर के बगल पानी निकलने वाली नाली के लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। पानी बहने के मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए एक दूसरे से भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से अंकित पटेल पुत्र विशेश्वर पटेल, प्रदीप कुमार पटेल पुत्र हरीश चंद पटेल तथा सुमन देवी पत्नी विशेश्वर पटेल तथा दूसरे पक्ष से सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल मारपीट में घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर
हथीगवा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सभी घायलों के इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कुंडा प्रतापगढ़। नाली के विवाद में आपसी मारपीट में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। वादी की तहरीर पर दोनों पक्षों का मुकदमा पंजीकृत कर सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। हथिगवा थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर कूढा निवासी अंकित पटेल व सुरेंद्र कुमार पटेल के बीच घर के बगल पानी निकलने वाली नाली के लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। पानी बहने के मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष गाली गलौज करते हुए एक दूसरे से भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से अंकित पटेल पुत्र विशेश्वर पटेल, प्रदीप कुमार पटेल पुत्र हरीश चंद पटेल तथा सुमन देवी पत्नी विशेश्वर पटेल तथा दूसरे पक्ष से सुरेंद्र कुमार पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल मारपीट में घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर
हथीगवा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर सभी घायलों के इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Leave a Comment