V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मुद्दे पर हुई चर्चा

मंगरौरा को आदर्श ब्लाक बनाने का है मेरा संकल्प: नंदन भैया
प्रतापगढ़ कोहंडौर । मंगरौरा ब्लाक के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया।ब्लाक सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया, व बीडीओ निशा तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि को ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल, दिलीप सिंह, महेंद्र पाण्डेय, राय साहब सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, अमन, रिशु,सहित दर्जन भर प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी द्वारा संचालित सभी योजनाओं में विकास खंड की प्रगति से सदन को अवगत कराते हुए सरकार की योजनाओं के संचालन हेतु सदस्यों से सहयोग का अनुरोध किया। कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्ष 2023-24 के लेबर बजट एवं कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया ए पी ओ द्वारा 12.70 करोड़ के लेबर बजट एव कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम समापन के दौरान अपने भाषण में ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया ने कहा कि हमारे सहयोगी प्रधान व बी डी सी द्वारा यदि आधी रात को किसी कार्य की मांग की जाती है तो मैं संबधित अधिकारियों को तत्काल करने के लिए आदेशित करता हूं क्योंकि मेरा संकल्प है कि मैं मंगरौरा को प्रदेश में आदर्श ब्लाक बनाऊंगा। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्यों ने क्षेत्र में विकास को प्रस्ताव के पत्र दिए। वहीं सी डी पी ओ आकाश डालमिया ने बच्चों के स्वास्थ्य व कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए पुष्टाहार की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पुष्पेंद्र सिंह, डी पी इंसान, पूनम इंसान, सोनू सिंह, जरनैल सिंह यादव, राजकुमार वर्मा, दिनेश कुमार, राकेश कुमार,अशोक, दिलीप, रिशु,सुधा द्विवेदी, बिना कुमारी, दिनेश सरोज, अब्दुल गनी, बिहारी वर्मा, राम कल्प यादव, सहित कई ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मंगरौरा को आदर्श ब्लाक बनाने का है मेरा संकल्प: नंदन भैया
प्रतापगढ़ कोहंडौर । मंगरौरा ब्लाक के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया।ब्लाक सभागार में मंगलवार को आहूत बैठक में ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया, व बीडीओ निशा तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मुख्य अतिथि को ग्राम प्रधान सोनू जायसवाल, दिलीप सिंह, महेंद्र पाण्डेय, राय साहब सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल सिंह, अमन, रिशु,सहित दर्जन भर प्रधानों व प्रधान प्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी द्वारा संचालित सभी योजनाओं में विकास खंड की प्रगति से सदन को अवगत कराते हुए सरकार की योजनाओं के संचालन हेतु सदस्यों से सहयोग का अनुरोध किया। कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्ष 2023-24 के लेबर बजट एवं कार्ययोजना को प्रस्तुत किया गया ए पी ओ द्वारा 12.70 करोड़ के लेबर बजट एव कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम समापन के दौरान अपने भाषण में ब्लाक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन भैया ने कहा कि हमारे सहयोगी प्रधान व बी डी सी द्वारा यदि आधी रात को किसी कार्य की मांग की जाती है तो मैं संबधित अधिकारियों को तत्काल करने के लिए आदेशित करता हूं क्योंकि मेरा संकल्प है कि मैं मंगरौरा को प्रदेश में आदर्श ब्लाक बनाऊंगा। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्यों ने क्षेत्र में विकास को प्रस्ताव के पत्र दिए। वहीं सी डी पी ओ आकाश डालमिया ने बच्चों के स्वास्थ्य व कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए पुष्टाहार की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पुष्पेंद्र सिंह, डी पी इंसान, पूनम इंसान, सोनू सिंह, जरनैल सिंह यादव, राजकुमार वर्मा, दिनेश कुमार, राकेश कुमार,अशोक, दिलीप, रिशु,सुधा द्विवेदी, बिना कुमारी, दिनेश सरोज, अब्दुल गनी, बिहारी वर्मा, राम कल्प यादव, सहित कई ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment