Logo

युवती को भगाकर मंदिर में की शादी, अब कर रहा इंकार पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव शिवरा में एक युवक ने युवती को बहला फुसलाकर भगाने के बाद मंदिर में शादी कर ली। उसके एक बच्चा भी है। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। उसे पीटकर घर से बाहर कर दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करके न्याय की गुहार लगाई है।
शिवरा गांव निवासिनी रिंकी पटेल पत्नी रवीन्द्र कुमार पटेल का आरोप है कि वह बिहार प्रान्त के गया की रहने वाली है। पति रवीन्द्र कुमार पटेल कई साल पूर्व उसे शादी का झांसा देकर तथा बहला फुसलाकर भगा ले आया था। उसने यहां पर अपने माता पिता की रजामंदी से मंदिर में जाकर सात फेरे लेने के साथ ही शादी कर लिया। वह उसके साथ घर में रहने लगी। उसे एक लड़का भी हुआ जो इस समय चार वर्ष का है। अब पति रवीन्द्र का कहना है कि उससे शादी ही नहीं हुई है। उसकी शादी फर्जी है। उसने विरोध किया तो पति रवीन्द्र, ससुर रामकरन पटेल, सास रामकली एवं दो ननदो ने उसे मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। वह इधर उधर भटक रही है। उसका आधार कार्ड भी बना है। उसमें पति का नाम रवीन्द्र कुमार पटेल ही दर्ज है। रिंकी ने थाने में जाकर थानाध्यक्ष को मंदिर में शादी का वीडियो भी दिखाया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.