सीसीटीवी में कैद हो गई है चोरों की कारगुजारी, संख्या में चार बताए जा रहे
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। मऊआइमा में कानून व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में वार्ड ब्वाय के घर के सभी कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने सात लाख नगदी, सोने, चांदी के जेवरात सहित गेहूं, चावल, बर्तन आदि लगभग चालीस लाख रुपये के सामान पार कर दिए। चोरों की फोटो सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिनकी संख्या चार बताई गई है। भुक्तभोगी ने मऊआइमा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम जाम्हा खास निवासी दिनेश कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय बद्री प्रसाद तिवारी प्रतापगढ़ के देल्हूपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में वार्ड ब्वाय हैं। उनका परिवार फाफामऊ के शांतिपुरम में रहता है। दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि उनके पैतृक निवास जाम्हा खास के घर में ताला बंद रहता है। उनके भांजे की शादी 22 फरवरी को है। इसलिए वह और उनका परिवार इन दिनों निरंतर पैतृक निवास पर आता रहा है। 28 जनवरी की मध्य रात्रि के बाद वह सपरिवार शांतिपुरम में थे। 29 जनवरी को गांव आये तो घर का ताला टूटा था। चैनल गेट और सभी कमरों, सन्दूकों, अलमारी के भी ताले टूटे थे। सारे सामान बिखरे थे। परिजनों ने देखा तो सात लाख रुपये नगद, तीन सोने के मंगलसूत्र दस तोला, तीन चैन सोने का तीन तोला, आधा दर्जन सोने की अंगूठी, चांदी के सभी जेवरात, ताम्बा, पीतल के बर्तन, नये कपडे ,गेंहू, चावल गृहस्थी के अन्य सामान चोर उठा ले गए थे। दिनेश कुमार ने बताया कि लगभग चालीस लाख से अधिक की चोरी हुई है। सभी चोरों की तस्वीरें सीसी कैमरे में कैद हैं। उनकी संख्या चार बताई थी। भुक्तभोगी दिनेश कुमार तिवारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त कराने में जुटी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें