लालगंज, प्रतापगढ़। चौहत्तरहवें गणतंत्र दिवस पर नगरीय एवं ग्रामीण अंचलो मे कार्यक्रमो की धूम रही। नगर में छात्र छात्राओं व नन्हें-मुन्हों ने तिरंगे के साथ मार्च निकाला। वहीं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानो मे ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ आयोजनों मे भी उत्साह छलका दिखा। इंदिरा चौक पर व्यापार मण्डल के संयोजन में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। यहां गणतंत्र दिवस पर लोगों ने शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम का संयोजन व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे ने किया। सिविल न्यायालय में सिविल जज कुंवर दिव्यदर्शी ने ध्वजारोहण किया। तहसील परिसर में एसडीएम सौम्य मिश्र ने ध्वजारोहण किया। यहां कार्यक्रम मे तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल आदि ने भारतीय गणतंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। कोतवाली परिसर मे सशस्त्र सुरक्षा बलों ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल की अगुवाई में तिरंगे को सलामी दी। सीएचसी परिसर में अधीक्षक डा. अरविंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय के नन्हें मुन्हों ने प्रधानाचार्य वीरेश सिंह के संयोजन में तिरंगे के साथ नगर में मार्च निकाला। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के भइया बहनो ने बैण्ड बाजे के साथ नगर में मार्च निकाला। इसका संयोजन प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र ने किया। भागवत दत्त बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र तथा पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, आइन्सटीन पब्लिक स्कूल में निदेशिका श्रुति शुक्ला, चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल में प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र, सरोजनी कान्वेंट स्कूल में मे निदेशक अजय श्रीवास्तव, रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला, बहुगुणा पीजी कालेज मे प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र मिश्र, पुनीत इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य बीएन तिवारी, अविनि इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, कमला नेहरू बालिका इण्टर कालेज में प्रधानाचार्या गीता तिवारी ने ध्वजारोहण किया। अमावां स्थित जनता शिक्षा समिति हाईस्कूल में प्रबन्धक धीरेन्द्र पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। यहां नन्हें-मुन्हांे के साथ छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वहीं गणतंत्र दिवस पर तहसील तथा कोतवाली में आकर्षक साज सज्जा भी लोगों को मंत्रमुग्ध करती दिखी। इधर लालगंज स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। यहां छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, हृदय नारायण मिश्र, सालिक तिवारी, पप्पू तिवारी, पप्पू जायसवाल आदि के संयोजन में गणतंत्र दिवस की महत्ता पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें