प्रयागराज । नगर निगम प्रयागराज के मेयर पद के चुनाव के लिए एआईएमआईएम ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मोहम्मद नकी खान को पार्टी ने मेयर पद के लिए टिकट दिया है। नकी खान एक समाज सेवी हैं और उनका कोई सियासी अनुभव नही है। पार्टी ने महानगर अध्यक्ष फैसल वारसी ने आज प्रेस क्लब में उनके नाम का ऐलान किया।
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित प्रेस रिपोर्टर क्लब में एक प्रेस वार्ता के जरिए पार्टी ने अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। पार्टी के प्रत्याशी नकी खान एक समाजसेवी और अपरिचित चेहरा हैं। उनका कहना है कि उनकी कोई सियासी पहचान नहीं है। उनके भाई की सियासत से जड़े जुड़ी हुई थी लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद उनका सपना पूरा करने के लिए उन्होंने सियासत में आने का फैसला किया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें