Logo

राजेन्द्र जिलाध्यक्ष एवं संजय पुनः महामंत्री मनोनीत

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का त्रिवर्षीय 20वां प्रान्तीय चुनाव महाराजा अग्रसेन विद्यालय लखनऊ में सम्पन्न हुआ। इस प्रान्तीय चुनाव में प्रदेश के सभी 84 जिलो से हजारो पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत सभी प्रमुख् पदो पर चुनाव सम्पन्न हुआ। अनेक अन्य पदो पर कई जनपदो के पदाधिकारी सर्व सम्मति से निर्विरोध मनोनीत किये गये। व्यापार मंडल के उपरोक्त चुनावी महाअधिवेशन में प्रमुख पदाधिकारियों में प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता एवं विजय अरोरा, प्रान्तीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश चन्द्र अग्रहरि, कपड़ा व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक मोतियानी प्रान्तीय महामंत्री अनिल बजाज चुने गए। प्रतापगढ़ जनपद में जनपद के व्यापारियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए सतत् सदैव प्रयासरत होकर न्याय और सम्मान दिलाने के संघर्षो से प्रेरित होकर पुनः जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार केसरवानी एवं जिला महामंत्री संजय सोनी को प्रदेश व्यापार मंडल ने सर्व सम्मति से मनोनीत किया। इसी के साथ जनपद के व्यापारियो को और अधिक बल देने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद के प्रान्तीय पदाधिकारियो को पदभार का अधिभार प्रदान किया। इसमें जनपद के प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामशंकर जायसवाल प्रदेश उद्योग मंच के प्रान्तीय मंत्री परितोष शुक्ला, प्रान्तीय प्रचार मंत्री सतीश चन्द्र सोनी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.