सुलतानपुर। जयसिंहपुर तहसील के ग्राम पंचायत सुरौली मे विकास योजनाओं मे जमकर धांधली हुई। लोकायुक्त के यहां शिकायत हुई तो भ्रष्ट डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारियों की समिति ने जांच के नाम पर खेल कर दिया। शिकायतकर्ता दोबारा लोकायुक्त के यहां पहुंचा तो बुधवार को मंडल स्तरीय अधिकारी की टीम जांच को पहुंची। जांच को पहुंचे अधिकारी भ्रष्ट प्रधान व सचिव को बचाते नजर आये। क्षेत्र निवासी अब्दुल क़ुद्दूस ने लोकायुक्त के यहां ग्राम पंचायत मे हुये 15 विकास कार्यों मे हुये भ्रष्टाचार की शिकायत किया था। आरोप है प्रधान बबिता वर्मा ने पंच वर्षीय योजना मे नल रिबोर, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, इंटर लॉकिंग, स्कूल की डेस्क बेंच, डस्टबिन, ह्यूम पाइप, आरसीसी बेंच, नाली निर्माण, स्कूल शौचालय आदि मे एक करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार किया है। कागज पर तो विकास कार्य दौड़ता रहा लेकिन स्थल पर कार्य हुआ ही नहीं। यही नहीं मनरेगा योजना और पीएम आवास मे भी प्रधान व सचिव द्वारा जमकर धांधली की गई। पूर्व मे इसकी जांच वर्तमान मे मनरेगा सेल प्रभारी अनवर शेख ने किया जिन पर दोषियों से सांठगांठ का आरोप लगा। इसके बाद शिकायतकर्ता लोकायुक्त के यहां पुनः पहुंचा। 26 दिसंबर 2022 को नोटिस जारी हुई कि 18 जनवरी को पंचायत भवन सुरौली पर बैठक होगी। आज अयोध्या मंडल के उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के उप निदेशक तपस्वी लाल की अध्यक्षता मे बैठक हुई। कागजात उपलब्ध नहीं करा पाने पर उन्होंने सचिव को फटकार भी लगाया। आरोप है कि एक पक्ष को सुनने के बाद बैठक स्थागित कर 15 दिनो बाद फिर से बैठक बुलाई गई है। सचिव नील कमल कनौजिया ने बताया कि 6 मुख्य बिंदुओं पर जांच के उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिये है। जिसके क्रम मे कागजात तैयार कर अगली बैठक मे सम्मिलित किया जायेगा। इस संबंध मे शिकायत कर्ता अब्दुल क़ुद्दूस का आरोप है कि बैठक मे आये अधिकारी बिना जांच किये हमसे से ही साक्ष्य मांग रहे। हमने जो आरोप लगाये हैं वो सत्य हैं मौके पर सत्यापन किया जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जायेगा। लेकिन उक्त अधिकारी पूरी तरह भ्रष्टाचारियों से मिले हुये हैं। इस क्रम मे प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र वर्मा ने कहा कि लगाये जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। पूर्व मे भी जांच हुई लेकिन आरोप की पुष्टि नहीं हुई। हमसे दस्तावेज मांगे गये हैं जिसे जल्द ही सचिव को उपलब्ध करा दिया जायेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें