प्रतापगढ़ । कुण्डा के कालाकांकर ब्लॉक स्थित बिजलीपुर बनगड़वा गांव के शारदा सहायक बनगगड़वा झील में विगत कई दिनों से सैकड़ों गोवंश के शव पानी में फूल व सड़ कर बह रहे हैं लेकिन क्षेत्र के बीडीओ से लेकर जिला के उच्च अधिकारियों को इसकी कोई खबर नहीं है। उक्त वीभत्स दृश्य को देखकर आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना विश्व हिन्दू परिषद् के लिए सेवा कार्य करने वाले डॉ शिवेशानन्द महाराज को दी गई। जिसे संज्ञान में लेते हुए आज डॉ शिवेशानन्द विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना सही है। घटनास्थल पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर डॉ शिवेशानन्द ने कहा कि जिन गोवंशों के महत्त्व और उपयोगिता के कारण ही विश्व भर में सनातन संस्कृति और धर्म को जाना और पहचाना जाता है ऐसे गोवंशों के विषय में इस प्रकार का वीभत्स दृश्य प्रत्यक्ष रूप में आज तक मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा जब पूछा गया की गोवंशों के शव यहां कैसे आ रहे हैं और कितने दिनों से चल रही है तो उन्होंने बताया कि विगत कई दिनों से इस प्रकार का खेल यहां चल रहा है लेकिन आज तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी इसे संज्ञान में नहीं लिया। जिस पर डॉ शिवेशानन्द ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जो स्वयं गौ भक्त हैं से हम सभी मांग करते हैं कि ऐसे घृणित और वीभत्स प्रकरण की तत्काल प्रभाव से उच्च एजेंसी द्वारा जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों, संबंधित ब्लाक के बीडीओ व जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाय। और यदि उक्त गंभीर विषय पर शासन प्रशासन द्वारा लीपापोती की गई तो हम लोग उग्र प्रदर्शन और अनिश्चितकालीन सत्याग्रह करने के लिए विवश हो जाएंगे। आगे उन्होंने यह भी कहा की जिस प्रकार से दिन-प्रतिदिन गौशालाओं से लेकर सड़कों पर घूम रहे गोवंश के प्रति अत्याचार बढ़ता जा रहा है वह बहुत ही चिंताजनक और घृणित है। यदि यही हाल रहा तो पीड़ित गोवंशो का श्राप मानव सृष्टि के लिए विनाश का कारण बन जाएगा। घटनास्थल पर विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रताप पांडे, सत्संग प्रमुख श्री नारायण शुक्ला, मीडिया प्रभारी अजय मिश्र, कामधेनु हिंदू सेना के जिला अध्यक्ष शैलेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रताप मौर्य, डॉ राजेश्वर उपाध्याय के अलावा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व बजरंग दल व कामधेनु हिन्दू सेना के कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें