लीलापुर प्रतापगढ़ । पंचायत भवन का डीपीआरओ व भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख पति डॉक्टर ने किया भूमि पूजन । विकासखण्ड लक्ष्मणपुर अन्तर्गत देवली गांव मैं आज सुबह साढे़ आठ बजे लगभग पंचायत भवन का भूमि पूजन करने पहुंचे डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी व भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख पति डॉक्टर राकेश सिंह ने । आचार्य करुणेश जी महाराज के मंत्रोच्चार के पश्चात साथ विधि-विधान के साथ भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ ।इसके बाद डीपीआरओ ने जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि ग्रामीणों को उनके ही ग्रामसभा में खतौनी, परिवार रजिस्टर की नकल एंव ग्रामसभा से सम्बन्धित समस्त कार्यों के अभिलेखों को उपल्बध कराने हेतु सरकार कटिबद्ध है और इसी के तहत इस गांव में भी पंचायत भवन का भूमि पूजन किया गया । ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह ने बताया कि पूरे ब्लॉक में आवाश्यकता के अनुरुप पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है जिसका लक्ष्य शत-प्रतिशत जल्द से जल्द हासिल कर लिया जाएगा । भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख पति डॉक्टर राकेश सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करुंगा और विकास खण्ड में दिखाई देगा । इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रेमलता सिंह, प्रतिनिधि प्रशान्त सिंह,खण्ड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव, एडीओ कॉपरेटिव रोहित वर्मा, प्रधान देवला देवी, प्रतिनिधि मनोज सिंंह, सतीश सिंह, रमा कान्त पाण्डेय, जयसिंह बहादुर सिंह,आदि मौजूद रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें