V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रहे हीटर के चलते हुई शॉर्ट सर्किट, दुकान में रखा सामान हुआ राख

सुल्तानपुर । गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। हीटर जलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव के पास सनबीम स्कूल के सामने एमएस टेक्निकल स्टील के नाम से दुकान है। इस दुकान पर आज जब लोगो ने धुंआ उठता हुआ देखा तो लोग हैरान हो गये। देखते ही देखते दुकान में कुछ दगने की आवाजें और आग अंदर से आग की लपटें उठती देखी गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाया तब जाकर दुकान की स्थिति सामान्य हो सकी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुकान में हीटर जल रहा था जिसके चलते शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई। दुकान में रखा भारी मात्रा में समान जलकर राख हो गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

सुल्तानपुर । गोसाईगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव में एक दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब जलकर राख हो चुका था। हीटर जलने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के सैदपुर गांव के पास सनबीम स्कूल के सामने एमएस टेक्निकल स्टील के नाम से दुकान है। इस दुकान पर आज जब लोगो ने धुंआ उठता हुआ देखा तो लोग हैरान हो गये। देखते ही देखते दुकान में कुछ दगने की आवाजें और आग अंदर से आग की लपटें उठती देखी गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग बुझाया तब जाकर दुकान की स्थिति सामान्य हो सकी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुकान में हीटर जल रहा था जिसके चलते शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई। दुकान में रखा भारी मात्रा में समान जलकर राख हो गया है।

Leave a Comment