V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांव की चौपाल में सरकार की योजनाओं पर चर्चा

बेलखरनाथ धाम के श्रीनाथपुर गांव में अधिकारियों व ग्रामीणों में हुई चर्चा
 रखहा ( प्रतापगढ़ ) । शासन के आदेश पर बाबा बेलखरनाथ धाम के अंतर्गत श्रीनाथपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने शासन की योजनाओं पर चर्चा करते हुए गांव की समस्याओं तथा उनके समाधान पर जोर दिया ।   ग्राम प्रधान कुलवंत शर्मा काजू ने लोगों को गांव की समस्या पर जागरूक करते हुए बताया कि गांव में जिन पुरवों में बिजली पानी की समस्या होगी उन्हें प्राथमिकता के साथ लिया जायेगा साथ ही लोगों के आने-जाने के लिये गांव के विभिन्न मार्गों पर खड़ंजा तथा लिंक मार्गों का निर्माण किये जाने की योजना प्रस्तावित है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव की समस्याओं के लिए प्रदेश शासन से लेकर जिला प्रशासन तक गंभीर है ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के साथ साथ जनसमस्या पर भी ध्यान आकर्षित करना चाहिये ।  इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुनील प्रभाकर,महमूद, पन्ने लाल, कृष्ण कुमार, छोटेलाल, श्यामसुंदर, तीर्थराज, संत लाल, शौकत, इस्लाम, भीम, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
बेलखरनाथ धाम के श्रीनाथपुर गांव में अधिकारियों व ग्रामीणों में हुई चर्चा
 रखहा ( प्रतापगढ़ ) । शासन के आदेश पर बाबा बेलखरनाथ धाम के अंतर्गत श्रीनाथपुर गांव में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने शासन की योजनाओं पर चर्चा करते हुए गांव की समस्याओं तथा उनके समाधान पर जोर दिया ।   ग्राम प्रधान कुलवंत शर्मा काजू ने लोगों को गांव की समस्या पर जागरूक करते हुए बताया कि गांव में जिन पुरवों में बिजली पानी की समस्या होगी उन्हें प्राथमिकता के साथ लिया जायेगा साथ ही लोगों के आने-जाने के लिये गांव के विभिन्न मार्गों पर खड़ंजा तथा लिंक मार्गों का निर्माण किये जाने की योजना प्रस्तावित है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीओ पंचायत रमन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव की समस्याओं के लिए प्रदेश शासन से लेकर जिला प्रशासन तक गंभीर है ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के साथ साथ जनसमस्या पर भी ध्यान आकर्षित करना चाहिये ।  इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सुनील प्रभाकर,महमूद, पन्ने लाल, कृष्ण कुमार, छोटेलाल, श्यामसुंदर, तीर्थराज, संत लाल, शौकत, इस्लाम, भीम, बद्री प्रसाद आदि मौजूद रहे ।

Leave a Comment