V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत

लोकमित्र ब्यूरो 
थरवई (प्रयागराज) ।  शुक्रवार की शाम बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई जबकि पिकअप पर सवार खलाशी समेत दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया है। बताया जाता है कि मूलतः गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के तरकापुर गांव निवासी लेखचन्द्र गिरी 30 वर्ष पुत्र तुफानी गिरी हण्डिया तहसील के टिकरी गांव में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। लेखचन्द्र नगर क्षेत्र के गोविन्द्रपुर में किरायें का मकान लेकर पत्नी किरन व व बेटे रिशु के साथ रहा करता था। लेखचन्द्र शुक्रवार को बाइक से कमरे की ओर जा रहा था वह जैसे ही थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव के समीप पहुंचा ही था कि प्रतापगढ़ से मछली लादकर फूलपुर की ओर जा रही मालवाहक पिकअप बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार लेखचन्द्र व पिकअप पर सवार खलाशी मो0 कामिल व 13 वर्षीय आयुष निवासी जैतवारडीह घायल हो गये। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट मौके पर पहुंचे और घायल पड़े लोगों को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। जहां गंभीर चोट लगने से लेखपाल लेखचन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहंुचे मृतक के भाई महेन्द्र गिरी ने शव की शिनाख्त की। थरवई पुलिस ने महेन्द्र गिरी की तहरीर पर आरोपी चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
थरवई (प्रयागराज) ।  शुक्रवार की शाम बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई जबकि पिकअप पर सवार खलाशी समेत दो लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया है। बताया जाता है कि मूलतः गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के तरकापुर गांव निवासी लेखचन्द्र गिरी 30 वर्ष पुत्र तुफानी गिरी हण्डिया तहसील के टिकरी गांव में लेखपाल के पद पर कार्यरत है। लेखचन्द्र नगर क्षेत्र के गोविन्द्रपुर में किरायें का मकान लेकर पत्नी किरन व व बेटे रिशु के साथ रहा करता था। लेखचन्द्र शुक्रवार को बाइक से कमरे की ओर जा रहा था वह जैसे ही थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव के समीप पहुंचा ही था कि प्रतापगढ़ से मछली लादकर फूलपुर की ओर जा रही मालवाहक पिकअप बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार लेखचन्द्र व पिकअप पर सवार खलाशी मो0 कामिल व 13 वर्षीय आयुष निवासी जैतवारडीह घायल हो गये। चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट मौके पर पहुंचे और घायल पड़े लोगों को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराया। जहां गंभीर चोट लगने से लेखपाल लेखचन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल पहंुचे मृतक के भाई महेन्द्र गिरी ने शव की शिनाख्त की। थरवई पुलिस ने महेन्द्र गिरी की तहरीर पर आरोपी चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment