ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं का नए साल में योगी सरकार का तोहफा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ग्रामीण इलाको में खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज जिले में मिनी स्टेडियम निर्माण का वायदा भी पूरा हो गया है। प्रयागराज के जसरा में जिले का पहला ग्रामीण इलाके का मिनी स्टेडियम बन कर तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए और खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम बना रही है। प्रयागराज के जसरा इलाके के रेरा गांव में जिले के ग्रामीण क्षेत्र का पहला मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। नए साल में जनवरी के पहले हफ्ते में इसे खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। प्रयागराज के प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी शैलेश उपाध्याय बताते हैं कि 493 लाख रूपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है। इसमें खेल के उपकरण की खरीद करनी है जिसके बाद यहाँ प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































