V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिवांश के लापता होने पर वैश्य समाज ने सौंपा उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन

प्रयागराज। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने नीबी बारा थाना अंतर्गत संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र शिवांश गुप्ता के एक महीने से लापता होने के विषय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुलाकात करके एक ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरवानी समाज कृष्ण मोहन गुप्ता और प्रदेश मंत्री सुशांत कुमार केसरवानी के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोग सर्किट हाउस पहूंसे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बतलाया की शिवांश पिछले एक महीने से लापता है। एफआईआर भी दर्ज है। कई बड़े अधिकारियों से भी मिल कर अपनी पीड़ा बता चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है। जिससे परिवार में घोर निराशा है।
जिलाध्यक्ष वैश्य समाज मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की एक महीने बीत जाने पर आज किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि परिवार ने कुछ लोगों को नामजद भी किया है। डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने वैश्य समाज की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया की कल ही इस विषय में मीटिंग बुला कर घटना का खुलासा करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को भी वारदात से संबद्भित कागज उपलब्ध करवाए।प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण मोहन गुप्ता, सुशांत कुमार केसरवानी,  मनीष कुमार गुप्ता, सुभाष केसरवानी, शिव मूरत गोले, राजकुमार केसरवानी, रोशनी अग्रवाल, पुष्पराज केसरवानी, हनुमान केसरवानी, विजय, दिनेश केसरवानी, पप्पू केसरवानी, सुशील जयसवाल आदि वैश्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने नीबी बारा थाना अंतर्गत संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र शिवांश गुप्ता के एक महीने से लापता होने के विषय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुलाकात करके एक ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष केसरवानी समाज कृष्ण मोहन गुप्ता और प्रदेश मंत्री सुशांत कुमार केसरवानी के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोग सर्किट हाउस पहूंसे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री को बतलाया की शिवांश पिछले एक महीने से लापता है। एफआईआर भी दर्ज है। कई बड़े अधिकारियों से भी मिल कर अपनी पीड़ा बता चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हुई है। जिससे परिवार में घोर निराशा है।
जिलाध्यक्ष वैश्य समाज मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की एक महीने बीत जाने पर आज किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि परिवार ने कुछ लोगों को नामजद भी किया है। डिप्टी सीएम श्री मौर्य ने वैश्य समाज की बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया की कल ही इस विषय में मीटिंग बुला कर घटना का खुलासा करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को भी वारदात से संबद्भित कागज उपलब्ध करवाए।प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण मोहन गुप्ता, सुशांत कुमार केसरवानी,  मनीष कुमार गुप्ता, सुभाष केसरवानी, शिव मूरत गोले, राजकुमार केसरवानी, रोशनी अग्रवाल, पुष्पराज केसरवानी, हनुमान केसरवानी, विजय, दिनेश केसरवानी, पप्पू केसरवानी, सुशील जयसवाल आदि वैश्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment