V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान दिवस पर 69 किसान हुए सम्मानित

किसान दिवस के अवसर पर किसान सम्मान समारोह एवं किसान दिवस का किया गया आयोजन
विधायक बारा, कोरांव एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग के कृषकों को उत्पादन तथा उत्पादकता में बेहतर कार्य करने के लिए किया पुरस्कृत
प्रयागराज। स्व0 चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी में ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ एवं ‘‘जनपद स्तरीय तिलहन मेला’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति एवं विधायक कोरांव राजमणि कोल के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं स्व0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभाग के 34 कृषकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के 35 किसानों को विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति, विधायक कोरांव राजमणि कोल तथा मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृषकों को सम्बोधित करते हुए विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0  चौधरी चरण सिंह मुख्यतः किसानों के नेता थे तथा उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।
विधायक कोरांव राजमणि कोल ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर उन्हें ह्रदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वास्तव में स्व0 चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि स्व0 चौधरी चरण सिंह किसानों के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित किसानों से कहा कि आज जो किसान सम्मानित हो रहे है, उनसे उत्पादन को बढ़ाने की तकनीकी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अपने उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाये, जिससे कि उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर कम लागत में अधिक पैदावार की जा सकती है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगणों के अलावा, कृषि वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
किसान दिवस के अवसर पर किसान सम्मान समारोह एवं किसान दिवस का किया गया आयोजन
विधायक बारा, कोरांव एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग के कृषकों को उत्पादन तथा उत्पादकता में बेहतर कार्य करने के लिए किया पुरस्कृत
प्रयागराज। स्व0 चौधरी चरण सिंह, भूतपूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी में ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ एवं ‘‘जनपद स्तरीय तिलहन मेला’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति एवं विधायक कोरांव राजमणि कोल के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं स्व0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर जनपद के अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभाग के 34 कृषकों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के 35 किसानों को विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति, विधायक कोरांव राजमणि कोल तथा मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृषकों को सम्बोधित करते हुए विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व0  चौधरी चरण सिंह मुख्यतः किसानों के नेता थे तथा उनका मानना था कि देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।
विधायक कोरांव राजमणि कोल ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर उन्हें ह्रदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वास्तव में स्व0 चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि स्व0 चौधरी चरण सिंह किसानों के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने अपने सम्बोधन में उपस्थित किसानों से कहा कि आज जो किसान सम्मानित हो रहे है, उनसे उत्पादन को बढ़ाने की तकनीकी के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अपने उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाये, जिससे कि उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर कम लागत में अधिक पैदावार की जा सकती है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगणों के अलावा, कृषि वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।

Leave a Comment