V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गला घोट कर अधेड़ की हत्या,

कुंडा प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर इनायत गंज निवासी बनवारी लाल प्रजापति पुत्र बिहारी लाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष की अज्ञात लोगों ने रस्सी से गला घोट कर उतारा मौत के घाट। और लाश को फतुल्लापुर नहर के पास फेंक दी।  बता दें कि बनवारी लाल प्रजापति गुरुवार को शाम 5:00 बजे के करीब घर से मानिकपुर चौराहा किसी काम से गया था। पर काफी रात बीत जाने के बाद भी घर वापस लौटकर नहीं आया। मृतक बनवारी लाल की पत्नी ने बताया की रात करीब 10:00 बजे मैंने फोन लगाया पर पति बनवारी लाल ने फोन नहीं रिसीव किया। फिर रात करीब 12:20 के करीब रात्रि सुरक्षा पेट्रोलिंग कर रही थाना मानिकपुर पुलिस ने मृतक बनवारीलाल के फोन से मृतक के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दी । मृतक बनवारी लाल के पुत्र संजय प्रजापति व रंजीत ने बताया कि मृतक पिता के गले में रस्सी का निशान व मुंह नाक से खून निकल रहा था बदहाल परिजनों ने अज्ञात लोगों के नाम एफ आई आर दर्ज कराई है वही सूत्रों की मानी जाए तो घर की ही अंतर कलह सामने निकल कर आता है खैर यह जांच का विषय है थाना मानिकपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कुंडा प्रतापगढ़। नगर पंचायत मानिकपुर इनायत गंज निवासी बनवारी लाल प्रजापति पुत्र बिहारी लाल प्रजापति उम्र 50 वर्ष की अज्ञात लोगों ने रस्सी से गला घोट कर उतारा मौत के घाट। और लाश को फतुल्लापुर नहर के पास फेंक दी।  बता दें कि बनवारी लाल प्रजापति गुरुवार को शाम 5:00 बजे के करीब घर से मानिकपुर चौराहा किसी काम से गया था। पर काफी रात बीत जाने के बाद भी घर वापस लौटकर नहीं आया। मृतक बनवारी लाल की पत्नी ने बताया की रात करीब 10:00 बजे मैंने फोन लगाया पर पति बनवारी लाल ने फोन नहीं रिसीव किया। फिर रात करीब 12:20 के करीब रात्रि सुरक्षा पेट्रोलिंग कर रही थाना मानिकपुर पुलिस ने मृतक बनवारीलाल के फोन से मृतक के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दी । मृतक बनवारी लाल के पुत्र संजय प्रजापति व रंजीत ने बताया कि मृतक पिता के गले में रस्सी का निशान व मुंह नाक से खून निकल रहा था बदहाल परिजनों ने अज्ञात लोगों के नाम एफ आई आर दर्ज कराई है वही सूत्रों की मानी जाए तो घर की ही अंतर कलह सामने निकल कर आता है खैर यह जांच का विषय है थाना मानिकपुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया

Leave a Comment