लोकमित्र ब्यूरो
करमा (प्रयागराज)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए स्वच्छता अभियान का परिणाम अब गांवों में भी दिखाई देने लगा। जिसके चलते अब गांवों में भी कूड़ाघर का निर्माण कराया जा रहा है। ये बातें विधायक पीयूष रंजन निषाद ने करमा में निर्मित कूड़ा संग्रह केंद्र के उद्घाटन समारोह में कही। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने कहा कि जिले की कई ग्राम पंचायतों में कूड़ा संग्रह केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन आज जिले के पहले संग्रह केंद्र का उद्घाटन किया जा रहा है। कार्यक्रम को बीडीओ कौंधियारा मीना सिंह, ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल पटेल, प्रधान करमा श्रीमती मिथलेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष केशरी ने किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी नीलकृष्ण प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल, अमरीश जायसवाल, जीतलाल जायसवाल, धरमराज पटेल , सुरेश पटेल,गगन सिह, राजेश पटेल (बाबा),मुन्ना, देवराज पटेल , रविशंकर साहू सहित शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































