कुंडा प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गांव निवासी रामकली सरोज 65 पत्नी सुरजन की हत्या कर शव ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सड़क के किनारे फेंका गया था । शव की शिनाख्त के बाद मृतका की बेटी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था ।पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया कि मृतका दामाद वादिनी के पति दिनेश चंद्र सरोज निवासी लालूपट्टी थाना संग्रामगढ़ ने अपनी सास से चार लाख रुपए उधार लिए थे ।उधारी का पैसा वापस न करके दिनेश ने अपनी सास की हत्या कर शव को फेंकने के बाद अपनी पत्नी सुनीता से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी ।मृतका की तीन अन्य बेटियां भी थी सभी ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने उधार पैसा लिया था । पुलिस हत्या आरोपी दामाद दिनेश चंद्र सरोज की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी शुक्रवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों के साथ आरोपी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































