V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्पोर्टस लीग का हुआ आयोजन

लालगंज, प्रतापगढ़। पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में इक्कीस से तेइस दिसम्बर तक स्पोर्टस लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इक्कीस दिसम्बर प्रथम दिवस कक्षा प्लेग्रुप से लेकर दो के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया। छोटे बच्चों को फ्राग जम्प, रेस, लेमन इन स्पून रेस, सैक रेस (50-50 मी0) रिले रेस 200 मीटर, दौड़ 50 मीटर आदि करायी गयी जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ्राग जम्प रेस में प्लेगु्रप के अर्पित यादव, सैकरेस में एलकेजी के अनादि व यूकेजी में आराध्या तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेमन इन स्पून रेस में कक्षा-1 की श्रेया मिश्रा व कक्षा-2 में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में कक्षा-1 के यश गिरी व कक्षा-2 के अरबाज खान को प्रथम स्थान मिला। रिले रेस (200 मीटर) में कक्षा-1 के हर्षवर्धन सिंह व प्रिंस विश्वकर्मा को प्रथम स्थान मिला। विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्री प्रकाशचन्द्र मिश्र, रीमा मिश्रा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद को महत्वपूर्ण बताया एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य एस एन त्रिपाठी ने खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन सुनीत सिंह एवं रमाशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल अझारा लालगंज में इक्कीस से तेइस दिसम्बर तक स्पोर्टस लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इक्कीस दिसम्बर प्रथम दिवस कक्षा प्लेग्रुप से लेकर दो के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित किया गया। छोटे बच्चों को फ्राग जम्प, रेस, लेमन इन स्पून रेस, सैक रेस (50-50 मी0) रिले रेस 200 मीटर, दौड़ 50 मीटर आदि करायी गयी जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ्राग जम्प रेस में प्लेगु्रप के अर्पित यादव, सैकरेस में एलकेजी के अनादि व यूकेजी में आराध्या तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लेमन इन स्पून रेस में कक्षा-1 की श्रेया मिश्रा व कक्षा-2 में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में कक्षा-1 के यश गिरी व कक्षा-2 के अरबाज खान को प्रथम स्थान मिला। रिले रेस (200 मीटर) में कक्षा-1 के हर्षवर्धन सिंह व प्रिंस विश्वकर्मा को प्रथम स्थान मिला। विद्यालय की प्रबन्धक श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्री प्रकाशचन्द्र मिश्र, रीमा मिश्रा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद को महत्वपूर्ण बताया एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य एस एन त्रिपाठी ने खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संयोजन सुनीत सिंह एवं रमाशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Comment