V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सीडीओ का बिभिन्न स्थानों पर बिकास कार्यो का ताबड़तोड़ निरीक्षण ,की कार्रवाई

डीपीआरओ की शिथिलता से बिकास कार्यों की प्रगति धीमी ,सीडीओ ने जाहिर की कड़ी नाराजगी
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ रविकिशोर त्रिवेदी ने बुधवार को विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ निरीक्षण किया इस दरम्यान जनपद के विभिन्न स्थानों में विकास कार्यों में लापरवाही व गड़बड़ी करने वालों में पूरे दिन हड़कंप का माहौल मचा रहा।  मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत गनपा विकास खण्ड कड़ा में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत निर्मित हो रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी , सहायक विकास अधिकारी(पंचायत),  राहुल चौरसिया ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण में पाया गया कि मौके पर 41 मनरेगा श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उक्त अमृत सरोवर के चारों तरफ प्राक्कलन के अनुसार 156 खम्भे लगाकर फ्रेसिंग का कार्य कराया जाना है, जिसमें से 16 खम्भों का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष खम्भो की ढलाई का कार्य मौके पर चल रहा था। उक्त कार्य की प्राक्कलित लागत 26.00 लाख रू0 है, जिसमें से अभी तक मात्र 6.00 लाख रू0 ही व्यय किया गया है। उक्त कार्य में धीमी गति के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव को निर्देशित किया  कि माह जनवरी, 2023 के प्रथम सप्ताह के समस्त कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा खराब प्रगति के सम्बन्ध में अनुशात्मक कार्यवाही के लिए तैयार रहे। ततपश्चात ग्राम पंचायत गनपा विकास खण्ड कड़ा में ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आर0आर0सी0 का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित लागत 6.00 लाख रू0 है। निरीक्षण के दौरान डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी , सहायक विकास अधिकारी(पंचायत),  राहुल चौरसिया ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय मौके पर शौचालय का गढ़ढा खोदा गया था, जो मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इस सम्बन्ध में  राहुल चौरसिया ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी  को भी  निर्देश दिये गये कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में आर0आर0सी0 का निर्माण कराया जा रहा है, उसका पर्यवेक्षण कराते हुए नियमानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करायें। इसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी, ने कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार जिला समन्वय कौशल विकास मिशन, एम0आई0एस0 मैनेजर, प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान आदि उपस्थित मिले। उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में पैटर्न मास्टर (कपड़ा की डिजाइन व कढ़ाई) की ट्रेनिंग 06 बैच में संचालित है, जिसमें प्रथम पाली में 03 बैच व द्वितीय पाली में 03 बैच है तथा 01 बैच में 27 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है। प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान ने अवगत कराया कि प्रशिक्षकों को ड्रेस, पुस्तक व लैब का मैटेरियल निःशुल्क प्रदान किया गया है, जिसकी पुष्टि प्रशिक्षकों द्वारा की गयी। ग्रामीण विकास संस्थान के प्रबन्धक ने यह भी बताया  कि उनके यहॉ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु0 उमरानाज को द्वितीय, कु0 मेजबा सेख को तृतीय एवं जैनक बानो का चतुर्थ स्थान पर मण्डल स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। बुधवार को सीडीओ के ताबड़तोड़ निरीक्षण से विकास कार्यों में लापरवाही करने वालों पर खलबली का माहौल मचा रहा इस दरमियान वीडियो द्वारा पाया गया कि बाकी विकास कार्यों में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बड़े पैमाने पर शिथिलता बरती जा रही है जिस पर उन्होंने लंबित विकास कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के कड़े निर्देश जारी किए।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment