V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शौच के लिए गयी किशोरी लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। शौच के लिए निकली किशोरी के संदिग्ध परिस्थिति मे लापता होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के सराय लालमती निवासी कल्लू के पुत्र रामभिलाष ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती आठ दिसंबर को उसकी नातिन रानी 15 पुत्री नंदलाल शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। लेकिन लौट कर घर वापस नही आयी। काफी खोजबीन के बाद भी लापता किशोरी का कोई सुराग नही लग सका। पीडित ने आशंका जताई है कि अज्ञात आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया है। पीडित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को लालगंज कोतवाली मे अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज, प्रतापगढ़। शौच के लिए निकली किशोरी के संदिग्ध परिस्थिति मे लापता होने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के सराय लालमती निवासी कल्लू के पुत्र रामभिलाष ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती आठ दिसंबर को उसकी नातिन रानी 15 पुत्री नंदलाल शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। लेकिन लौट कर घर वापस नही आयी। काफी खोजबीन के बाद भी लापता किशोरी का कोई सुराग नही लग सका। पीडित ने आशंका जताई है कि अज्ञात आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया है। पीडित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ शुक्रवार को लालगंज कोतवाली मे अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment