शमशेरगंज। मानव कल्याण सेवा संस्थान की एक आवश्यक बैठक संस्थान नगर कार्यालय पंजाबी मार्केट मे हुई जिसमे लक्ष्मणपुर ब्लाक के पाण्डेय का पुरवा पतुलकी मे चल रहे धर्मान्तरण पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुऐ भा ज पा नेता व संस्थान प्रबंधक पं श्याम शंकर पाण्डेय ने शासन व प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि पाण्डेय का पुरवा पतुलकी मे खुलेआम धर्मान्तरण का खेल चल रहा हे जब कि मा मुख्यमंत्री जी स्पष्ट निर्देश के बाद भी प्रशासन का ध्यान कयो नही गया जब कि वहा पर बृहस्पति व रविवार काफी भीड़ हो रही है श्री पांडेय जी ने कहा कि इससे पूरे समाज मे भारी आक्रोश है अतः प्रशासन इस पर तुरंत कङी कार्यवाही करे अन्यथा मानव कल्याण सेवा संस्थान परिवार पूरे समाज के सहयोग से आन्दोलन के लिए बाध्य होगा बैठक की अध्यक्षता कर रहे संस्थान संरक्षक पं दुर्गा प्रसाद शुक्ला महाकाल जी ने कहा कि समाज मे ऐसे लोगो पर जो समाज को कमजोर करना चाहते है उन पर कङी कार्य वाही आवश्यक है जिससे धर्मान्तरण पर रोक लग सके संचालन संस्थान प्रवक्ता राम किशुन दुबे ने किया बैठक मे मुख्य रूप से सतीश चंद्र पांडेय विद्याधर शुक्ल एडवोकेट विनोद कुमार मिश्रा राम शिरोर्माण पाण्डेय
उदय खंडेलवाल आदि रहे ।।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें









































































