बढ़ती महंगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी रहा मुख्य मुद्दा
लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में युवा सपा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा गाजीपुर से प्रारंभ हुई। जहां समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा जगह जगह सम्मान समारोह आयोजित किया गया तत्पश्चात काफिला बढ़ता चला गया। देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा जैसे ही विधानसभा कोरांव पहुंची विधानसभा कोरांव अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर बड़े ही गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि पदयात्रा में किसान युवा और महिलाएं बहुत ही तेजी से जुड़ रही हैं जो कि यह प्रदेश और समाजवादी पार्टी दोनों के लिए नया संदेश है। पिछले दिनों हुई मैनपुरी और खतौली में हुए उपचुनाव के परिणाम यह साफ-साफ बता रहे हैं कि आने वाला समय सिर्फ समाजवादी पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का है। आज पदयात्रा का 80 वा दिन हैं l फिर भी पदयात्रा में जुड़ने वाले लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। पदयात्रा कोरांव, रत्यौरा, लेडियारी पहुंची जहां पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्रीराम प्रजापति के द्वारा स्वागत किया गया और पदयात्रा की आगे की रणनीति बनाई गई। तत्पश्चात पदयात्रा कैथवल, बहराइचा होते हुए खीरी पहुंची। जहां पर सपा नेता माशूक अहमद और विजय केसरी के नेतृत्व में पदयात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या स्वागत किया गया। जलपान का क्रम के दौरान आगे की रणनीति निश्चित की गई तत्पश्चात पदयात्रा का कारवां विधानसभा बारा के लिए जोरवट , पौसला होते हुए आगे चल पड़ा। उक्त मौके पर मुख्य रूप से सोमदत्त पटेल, पवन सिंघल, सहादत अली, रामदेव निडर, दिनेश पटेल, बाबा चौरसिया, नसीम अहमद, बद्री यादव, राघवेंद्र यादव, संदीप यादव, श्रीराम प्रजापति, राजू चौबे, प्रमोद पयासी, राजेश पांडेय सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे l



उत्तरप्रदेश








शेयर करें









































































